{"_id":"638b89f6385e5e3c0d0e49b4","slug":"etah-fraud-of-two-and-a-half-lakhs-from-a-woman-who-went-to-listen-to-bhagwat-etah-news-agr555617233","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: भागवत सुनने गई महिला से ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: भागवत सुनने गई महिला से ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन
अवागढ़ (एटा)। आधार बाबा की बगीची में चल रही भागवत को सुनने गई महिला के साथ 2 लोगों ने ठगी कर 50 ग्राम सोने के आभूषण पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के साथ ही पुलिस फोर्स ठगों की तलाश करने में जुट गई है।
उद्योग व्यापार मंडल अवागढ़ के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता की मां शैलबाला गुप्ता निवासी रोडवेज चौराहा शाम तीन बजे कस्बा में आधार बाबा की बगीची में आयोजित हो रही भागवत कथा को सुनने गई थीं। वहां पहले से मौजूद दो अनजान लोगों ने उनको बातों में फंसा कर पूर्व चेयरमैन राजन सिंह चौहान वाली गली में ले जाकर लगभग 50 ग्राम वजन के सोने के आभूषण दो सोने के कड़ा, एक जंजीर, एक अंगूठी की कीमत करीब ढाई लाख उतरवा रफूचक्कर हो गए।
शैलबाला ने बताया कि उनको दोनों ठगों ने सम्मोहित करके सभी आभूषण उतरवा लिए पहले अपने बैग में रखे फिर उस बैग से एक पुड़िया निकाल के दे दी, जिसे खोल कर देखा तो ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बताया अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।