फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: For the third day in a row, rain further increased the disaster

एटा: लगातार तीसरे दिन बारिश ने और बढ़ाई आफत

Sun, 09 Oct 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:57 PM IST
सार

तीन दिन से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।रविवार को भी दिन भर रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।धमाका होने पर उठकर देखा तो लिंटर में छेद नजर आया।

विज्ञापन
Etah: For the third day in a row, rain further increased the disaster
आगरा रोड पर बारिश के पानी मे फंसे टेंपू को निकालते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। तीन दिन से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी दिन भर रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। जिससे सरकारी आवासों समेत गली-मोहल्लों में जलभराव से हालात बिगड़ गए। कई जगह सड़कें धंस गईं।
विज्ञापन

वहीं अलीगंज क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान का लिंटर चटक गया। जबकि राजा का रामपुर क्षेत्र में एक मकान ढह गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
बेमौसम बारिश का सिलसिला शनिवार पूरी रात चला। रविवार को सुबह करीब 9 बजे बारिश थमी तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। लोग जरूरी काम और खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले। इस दौरान आगरा रोड, घंटाघर, सब्जी मंडी आदि मार्गों व बाजारों में जलभराव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं गली, मोहल्लों में भी पानी भरा हुआ था। कई इलाकों में जलभराव होने की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल सके। करीब एक डेढ़ घंटे बाद जलस्तर कम होना शुरू हुआ लेकिन दोपहर 12 बजे से फिर बारिश शुरू हो गई, जो शाम तक रुक-रुक कर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन घरों के उपकरण हुए खराब
तीन दिनों से लगातार बारिश एवं बिजली गिरने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। रविवार सुबह लगभग 4 बजे तेज आवाज के साथ मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी में विकास गुप्ता के मकान पर बिजली गिरी। इससे लिंटर चटक गया और इसमें एक छेद भी हो गया।
विकास ने बताया कि जब बिजली गिरी, तब सभी लोग सो रहे थे। धमाका होने पर उठकर देखा तो लिंटर में छेद नजर आया। उनके तथा पड़ोसी सुबोध गुप्ता व सुरेंद्र गुप्ता घरों में लगे इन्वर्टर, टीबी के सेट टॉप बॉक्स खराब हो गए। संवाद
बर्बादी के कगार पर पहुंचे किसान
क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। खेतों में भरा पानी उफान ले रहा है। ज्यादातर गांव में धान, बाजरा की फसलें बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं के कारण बिछ गई हैं।

अधिक बारिश होने की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे लोगों की काफी शिकायतें आई हैं। उसके निस्तारण के लिए सेक्शन मशीन लगाकर जल निकासी की जा रही है।
- संजय कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed