फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Case filed against the operator of the school running illegally

एटा: अवैध रूप से चल रहे स्कूल की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Dec 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Etah: Case filed against the operator of the school running illegally
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में शुक्रवार को बच्चों को ले जाते समय बेकाबू ऑटो खाई में पलट गया था। हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए थे। शिक्षा विभाग ने पड़ताल कराई तो विद्यालय अवैध रूप से संचालित होता पाया गया। विद्यालय संचालिका के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया कि गांव नगला नैनसुुख निवासी प्रियंका पत्नी विजय सिंह अवैध रूप से फर्जी तरीके से विद्यालय संचालित कर रही हैं। बताया कि इसी विद्यालय से बच्चों को लेकर ऑटो जा रहा था जो शुक्रवार की दोपहर नगला बबूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग की अनदेखी के चलते वर्षों से संचालित हो रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तब याद आया है जब बच्चों के साथ हादसा हो गया। इससे पहले जिम्मेदारों की मिलीभगत से विद्यालय का संचालन हो रहा था। सूत्रों के अनुसार जलेसर क्षेत्र में तमाम विद्यालय विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं, इन पर भी तब कार्रवाई होगी जब कोई हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed