फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Artificial Jewellery Market Shines Ahead of bakreed

एटा : बकरीद से पहले चमका आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बाजार

Thu, 05 Jun 2025 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Etah: Artificial Jewellery Market Shines Ahead of bakreed
एटा। सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में बकरीद से पहले आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बाजार चमक रहा है। महिलाएं बाजारों में इस तरह की ज्वेलरी खरीद रही हैं। बरेली के झुमके की मांग अधिक हो रही है।
विज्ञापन

साेने के भाव में तेजी के बाद से लोगों ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर अपना रुख कर लिया है। इस समय सहालग भी है। बकरीद और सहालग की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खूब बिक्री हो रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी के अलग-अलग नाम लोगों को लुभा रहे हैं। दिल्ली की पाजेब के दाम 100 से 250, फिरोजाबाद के आर्टिफिशियल गोल्ड कड़े व कंगन 100 से 250, मुरादाबादी चेन 500 से 1000, बरेली के झुमके 250 से 700, बिछुआ 50 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महिलाएं कम बजट वाली ज्वेलरी खरीद रही हैं। दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि सोने के दामों में बढ़ोतरी के बाद से ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी बाजारों में रौनक दोगुनी हो गई है। लाेग इनकी मांग कर रहे हैं। बकरीद के लिए सोने-चांदी की अपेक्षा लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद रहे हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि रंग उतरने के बाद ये आधे दामों में वापस भी हो जाती है। रंग फीका पड़ने पर इन्हें शहर से बाहर भेजकर सोने का पानी चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed