फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eta graduates explained the knowledge of Arya Samaj in New York

Etah News: न्यूयॉर्क में एटा के स्नातकों ने समझाया आर्य समाज का ज्ञान

Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Eta graduates explained the knowledge of Arya Samaj in New York
एटा। अमेरिका के विभिन्न राज्यों के आर्य समाजों द्वारा अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन न्यूयॉर्क स्थित हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी में हुआ। 19 से 21 जुलाई तक चले इस आयोजन में एटा गुरुकुल के 3 स्नातकों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी को आर्य समाज का महत्व समझाया।
विज्ञापन

आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती पर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 15 देशों के लगभग 700 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आर्ष गुरुकुल यज्ञ तीर्थ एटा के स्नातक कमलेश शास्त्री, प्रो. विद्यालंकार और मॉरीशस में पुरोहित के कार्य कर रहे सुरेश आमंत्रित थे। महासम्मेलन के प्रारंभ में सामवेद परायण महायज्ञ प्रो. विनय विद्यालंकार ने कराया। यह 10 घंटे चला।
विज्ञापन

वैदिक विषयों पर सत्र के दौरान प्रो. विद्यालंकार ने कहा कि वेद पद है और समस्त ब्रह्मांड अर्थ है। शब्द विद्या और व्यवहारिक ज्ञान की एकता के ज्ञान का मूल परमेश्वर है। शिक्षा को लेकर बताया कि वैदिक शिक्षा में स्रोत परमेश्वर है। आधुनिक शिक्षा में बताया जाता है कि मनुष्य ने प्रकृति से सीखा। सत्य यही है कि ज्ञान का स्रोत परम पिता परमात्मा हैं। जड़ पदार्थ चेतन को शिक्षा नहीं दे सकते। प्रकृति जड़ है, ये हमको ज्ञान नहीं सहयोग दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. विनयालंकार ने कहा कि वेदों के अनुसार इस दुनिया में दो तरह के ही मनुष्य हैं। आर्य या अनार्य। आर्य समाज की स्थापना परमपिता ने की है। जब आर्य समाज अपनी गरिमा को भूला तो महर्षि दयानंद ने आर्यों को पुराने गौरव का स्मरण कराया। कमलेश शास्त्री और सुरेश ने भी अपने विचार रखते हुए आर्य संस्कृति को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed