{"_id":"69e279c8f4fdfa03170671c9","slug":"entrepreneur-questioned-in-connection-with-two-seized-cotton-bomb-factories-etah-news-c-163-1-eta1003-149345-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पकड़ी गई दो सुतली बम फैक्टरी मामले में उद्यमी से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पकड़ी गई दो सुतली बम फैक्टरी मामले में उद्यमी से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर(एटा)। मध्य प्रदेश के देवास जिले के दुर्गम जंगल में संचालित सुतली बम बनाने की दो फैक्टरी के मामले में वहां की पुलिस ने नगर में आकर एक उद्यमी से पूछताछ की है। बहुचर्चित इस मामले में मध्य प्रदेश की पुलिस ने नगर के एक उद्यमी से पूछताछ किए जाने के साथ ही पड़ोस के हाथरस जिले में भी डेरा डाला हुआ है।
मध्य प्रदेश की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को थाने आकर नगर के उद्यमी अमित अग्रवाल को बुलाकर पूछताछ की। थाने में तीन घंटे तक चली पूछताछ में अमित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय शर्मा को दो टन कलमी सोडा की सप्लाई दी थी। उन्होंने यह सप्लाई जीएसटी रजिस्ट्रेशन के आधार पर दी थी जिसका भुगतान ट्रांसपोर्ट के माध्यम से उनको मिला था।
अमित अग्रवाल ने बताया संजय शर्मा से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई है। एक साल पहले अमन शारदा नाम के व्यक्ति को भी एक टन माल भेजा था।
पूछताछ के बाद उनकी फैक्टरी पर जाकर एक किलो सोडा का सैंपल लेकर पुलिस चली गई है। मध्य प्रदेश पुलिस की वापसी के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाओं के साथ ही लोग संशय में हैं। संवाद