फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity system faltered in rural areas due to rain

Etah News: बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था

Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity system faltered in rural areas due to rain
एटा। बारिश के चलते जिले की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहद कम आपूर्ति मिली। विभिन्न फॉल्ट के चलते कहीं 1 तो कहीं 2 घंटे की आपूर्ति दी जा सकी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात 12 से जिले में बारिश हो रही है। बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे जनपद की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। बारिश के दौरान शहर सहित कस्बाें में आपूर्ति बाधित रही। हालांकि कस्बा और शहर में आपूर्ति को जल्द ही सुचारू कर लिया गया। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार तक आपूर्ति पूरी तरह से बदहाल रही।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र की बात करें तो यहां दिन में बारिश के दौरान बिजली कटौती रही। हालांकि देर शाम आपूर्ति सुचारू की गई। क्षेत्र के गांव में सुबह से शाम तक किसी गांव में तीन तो किसी गांव में 1 घंटे ही आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिली। सकीट क्षेत्र दोपहर 1 तक आपूर्ति सुचारू रूप से चली। इसके बाद से शाम 7 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। जबकि निधौली कलां क्षेत्र में सुबह 5 से शाम 7 तक मात्र 1 घंटे ही आपूर्ति दी गई। मारहरा, मिरहची, जैथरा, अवागढ़ क्षेत्र में भी बारिश की वजह से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रथम वैभव आनंद ने बताया बुधवार को बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति में समस्या रही है। बारिश के दौरान निधौली सहित अन्य क्षेत्रों में भी ब्रेकडाउन हो रहा था। इसके चलते दिक्कत रही। निधौली कलां में बुधवार को 6 घंटे दिन में आपूर्ति दी गई है। अलीगंज क्षेत्र में भी बारिश के दौरान आपूर्ति बाधित की गई थी इसके बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed