फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity supply of 40 villages remained disrupted in Jalesar area for the second day as well.

Etah News: दूसरे दिन भी जलेसर क्षेत्र में 40 गांव की बिजली आपूर्ति रही बाधित

Fri, 16 Jun 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 40 villages remained disrupted in Jalesar area for the second day as well.
जलेसर/एटा, जलेसर। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जलेसर क्षेत्र में तेज आंधी आई थी। इससे क्षेत्र में 47 विद्युत खंभे टूट गए थे। अस्सी गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा दूसरे दिन शुक्रवार को 40 गांव की आपूर्ति शुरू कर दी गई, जबकि 40 गांव की आपूर्ति बाधित रही।गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें बिजली मिल नहीं पा रही है। ऊपर से आंधी से विद्युत खंभे और टूट रहे हैं। जलेसर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आई आंधी से 47 खंभे टूटे थे। बेरनी, भ्याऊ, कोसमा, सरायनीम फीडर ठप हो गए थे। इन फीडरों से जुड़े करीब अस्सी गांव में आपूर्ति बाधित हो गई थी। शुक्रवार को निगम के कर्मचारियों ने फीडर चालू करने के लिए सात विद्युत खंभे लगाए। इससे 40 गांव की आपूर्ति बहाल हो गई। अधिशाषी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात फीडर चालू कर दिए गए थे। कुछ गांव की आपूर्ति बाधित है। वहां बहाल करने को कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed