फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity officers solve problems by receiving phone calls from consumers

Etah News: विद्युत अधिकारी उपभोक्ताओं की फोन कॉल रिसीव कर समस्याएं निपटाएं

Tue, 22 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity officers solve problems by receiving phone calls from consumers
एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि विद्युत सप्लाई के लिए बेहतर प्रयास किए जाएं। साथ ही रोस्टर के अनुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। जेई, एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता उपभोक्ताओं की फोनकॉल रिसीव शिकायतों को गंभीरता निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लाइनलॉस में प्रत्येक दशा में कमी आनी चाहिए। सभी जेई क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें। एसडीओ, अधिशासी अभियंतागण भी क्षेत्र में भ्रमण कर जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं। जिस जेई का लाइनलॉस 30 प्रतिशत से अधिक हुआ और सितम्बर तक कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर ऐसे जेई पर कार्यवाही की जाए। नेवर पेड, वर्तमान बिल की सूची जेई क्षेत्र में लेकर जाएं और विद्युत बिल समय से जमा कराने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता राज कुमार, डीआईओएस चन्द्रकेश सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, समस्त नायब तहसीलदार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत जीसीएल भटनागर, वैभव आनन्द, एपी सिंह, समस्त एसडीओ, जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed