{"_id":"669d42f8f617e894210d753e","slug":"electricity-of-36-localities-was-failing-for-6-hours-etah-news-c-163-1-sagr1018-120124-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 6 घंटे घुल रही 36 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 6 घंटे घुल रही 36 मोहल्लों की बिजली
Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। बिजली की मांग बढ़ने और फाॅल्ट से रविवार रात शहर के 36 मोहल्लों की बिजली 6 घंटे गुल रही। शनिवार की रात से 11 बजे गई बिजली रविवार सुबह 5 बजे मिली। ऐसे में लोग गर्मी से अकुला गए।
गर्मी का मौसम बिजली विभाग के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। ट्रांसफार्मरों का तापमान कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को शहर के कई बिजली उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इस वजह से कई जगह आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात करीब 11 बजे औद्योगिक आस्थान उपकेंद्र में समस्या उत्पन्न हो गई। विभागीय अधिकारियों के तमाम प्रयास के बाद भी रात भर आपूर्ति का संकट बना रहा। उपकेंद्र से जुड़े इंडस्ट्रियल एरिया के फीडर ओवरलोड होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
इस फीडर से करीब 36 मोहल्ले जुड़े हुए हैं। जहां बिजली बाधित रहने से लोग रात भर परेशान रहे। बार-बार बिजली निगम के नंबरों पर कॉल कर जानकारी लेते रहे। भार्गव नगर, वैष्णोधाम कॉलोनी, कसेटी मोड़, आज़ाद नगर, चंद्राफार्म, जनकपुरी, न्यू यादव नगर, विकास नगर, श्रीराम सिटी आदि मोहल्लों के लोग रात भर संकट से जूझे। एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया एक ही हाइटेंशन लाइन से दो उपकेंद्र पर आपूर्ति होती है। इससे ओवरलोड होने पर दिक्कत आई। बाद में आपूर्ति को दुरुस्त कर दिया गया।