फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electrician died due to electric shock while installing AC in Etah

UP: एसी लगाते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत, पड़ोस में बीएसएफ जवान के घर कर रहा था काम

Thu, 30 May 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 06:59 PM IST
सार

एसी लगाते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पड़ोस में बीएसएफ जवान के घर पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन
electrician died due to electric shock while installing AC in Etah
करंट से युूवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर थाना के मोहल्ला संजय नगर में बृहस्पतिवार को एसी लगाते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इनको पता नहीं कि पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन


संजय नगर निवासी अमित शर्मा (26) इलेक्ट्रीशियन का काम करके अपनी जीविका चलाता था। मोहल्ले के लोग बिजली से संबंधित काम उससे कराते थे। उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे पड़ोसी नवीन ने बताया कि पीछे वाली गली में कुछ दिन पहले ही केंद्रीय पुलिस बल में तैनात शैलेंद्र उर्फ शैलू का परिवार रहने आया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी ने अमित शर्मा को एसी की फिटिंग के लिए बुलाया। सुबह लगभग 10:30 बजे अमित काम कर रहा था। तभी किसी तरह वह विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हम लोग उसको लेकर तुरंत ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सक ने म़ृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को हुआ सांस लेने का आभास तो फिर बुलाए चिकित्सक

चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजन रोते बिलखते शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान किसी को आभास हुआ कि अमित की सांस चल रही है। तुरंत ही सूचना चिकित्सकों को दी गई। जानकारी मिलते ही इमरजेंसी में तैनात डॉ. भारद्वाज स्टाफ को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। पल्समीटर, आला व ईसीजी के माध्यम से फिर से अमित की जांच की गई। मगर जीवन के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed