{"_id":"575865d64f1c1b70359c5403","slug":"electrical-substation-construction-of-the-disputed-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित स्थान पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित स्थान पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
विवादित स्थान पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी सड़क स्थित विवादित स्थान पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो गया। लोगों का आरोप है कि कोर्ट से स्टे के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। विरोध एवं हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि ठंडी सड़क पर महीनों पूर्व विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। जिस पर आवास-विकास कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट से स्टे ले लिया था, जिसके बाद कार्य रोक दिया गया। अगली तारीख जुलाई माह में है। जबकि बुधवार को ठेकेदार ने विवादित जगह पर कार्य शुरू कर दिया। इस पर स्थानीय लोग पुरुषोत्तम, मुजीद, शाह आलम, राजा सक्सेना, शकील विरोध करने लगे लेकिन ठेकेदार ने कार्य नहीं रोका। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची। लेखपाल, कानूनगो ने भी मौके पर पहुंच कर जगह की नापजोख कराई। थानाप्रभारी का कहना है कि राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।