{"_id":"62dd88298adc94418b01435c","slug":"electric-pole-was-lowered-due-to-rain-kanwariya-got-hit-je-suspended-etah-news-agr5411800181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से विद्युत पोल में उतारा करंट,चपेट में आया कांवड़िया , जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से विद्युत पोल में उतारा करंट,चपेट में आया कांवड़िया , जेई निलंबित
विज्ञापन
मारहरा में करंट लगने के बाद सड़क पर पड़ा कावंड़िया
- फोटो : ETAH
मारहरा (एटा)। कस्बा के हैदरी चौक मार्ग से गुजर रहा कांवड़िया सड़क पर लगे बिजली के खंभे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके हाथ पांव को रगड़ा। कुछ समय बाद उसे होश आया। कांवड़ खंडित होने से वह दुखी हो गया। बाद में पुलिस ने उसे कांवड़ भरने के लिए गाड़ी से भेजा है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने जेई को निलंबित कर दिया है।
धौलपुर निवासी सुरजीत अन्य श्रद्धालुओं के साथ कासगंज के सोरों गंगा घाट पर कांवड़ भरने गया था। रविवार की सुबह लगभग आठ बजे कस्बा के हैदरी चौक पर बिजली के खंभे में करंट था। इस खंभे पर ट्रांसफारमर रखा हुआ है। बारिश के कारण करंट दौड़ गया। सुरजीत कांवड़ लेकर वहां से गुजर रहा था। इस दौरान एक वाहन पीछे से आ गया। वाहन को साइड देने के लिए वह सड़क के किनारे की तरफ चला गया।
तभी बिजली के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसे गिरते देख यहां मौजूद मुस्लिम समाज के लोग दौड़ पड़े और उसे एक क्लीनिक पर ले गए। उसके हाथ पैर रगड़े कुछ समय बाद उसे होश आ गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कांवड़ यात्री को बाइक से पुन: कांवड़ लाने के लिए सोरों भेज दिया। एसपी क्राइम स्नेहलता, विद्युत विभाग के एक्सईएन एपीसिंह और एसडीओ भी मारहरा पहुंचे। उन्होंने
कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने जेई विजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
घटना के बाद विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने विद्युत पोलों के पास प्लास्टिक सीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कावंड यात्रा को लेकर लोहे के विद्युत पोलों के पास लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई है।
मारहरा में एक कांवड़िया करंट की चपेट में आ गया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ है उस दोबारा कांवड़ लेने के लिए गंगा घाट भेजा गया है।
राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी सदर