फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electric cable stuck due to overloading, supply disrupted

Etah News: ओवर लोडिंग से चिपक गई विद्युत केबल, आपूर्ति बाधित

Tue, 22 Aug 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Electric cable stuck due to overloading, supply disrupted
एटा। शहर के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से नहीं मिल पा रही है। सोमवार की रात शहर के मोहल्ला शांति नगर में ओवर लोडिंग में केबल पिघलकर आपस में चिपक गई। इससे दो फेस चले गए। उपभोक्ताओं ने निगम के कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत हुई। इस पर निगम के कर्मचारी पहुंचे और केबल को दुरुस्त किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


शहर में जर्जर केबल का मकड़ जाल सा है। किसी भी विद्युत खंभे पर यह मकड़ जाल आपको देखने के लिए मिल जाएगा। वैसे भी शहर के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग के आधार पर बिजली मिल रही है। कभी तीस मिनट तो कभी 45 मिनट पर ट्रिपिंग होना स्वभाविक है। सोमवार को शहर के मोहल्ला शांति नगर में शाम सात बजे के करीब पहले एक फेस की आपूर्ति ठप हुई। उसके तुरंत बाद दूसरा फेस भी चला गया। भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हो गए। लगभग आधा घंटा तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो निगम के कर्मचारियों को कॉल की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उच्चाधिकारियों को कॉल की गई। तब जाकर निगम के कर्मचारी पहुंचे और केबल को दुरुस्त किया। करीब साढ़े दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

उपभोक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने बताया आए दिन मोहल्ले में बिजली की कोइ न कोई समस्या रहती है। केबल जर्जर हो चुकी है। कोई सुनता ही नहीं है शिकायत कर आओ फिर भी कोई कर्मचारी देखने तक नहीं आता है। अधिशासी अभियंता शहरी जीसीएल भटनागर ने बताया केबल पिघलकर चिपक गई थी। इससे आपूर्ति में दिक्कत आई थी। बाद में केबल को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed