{"_id":"6914947363a3e2a66605c3c6","slug":"elderly-man-beaten-to-death-in-etah-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब के नशे में पांच वर्षीय बच्ची को पीटा, विरोध करने पर नाना की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब के नशे में पांच वर्षीय बच्ची को पीटा, विरोध करने पर नाना की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
Wed, 12 Nov 2025 07:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:40 PM IST
सार
बच्ची की पिटाई का विरोध करने नाना युवक के घर पहुंचे तो लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाने आए परिजनों से भी मारपीट की। पिटाई से नाना की माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
एटा में ननिहाल आई एक बच्ची को मंगलवार शाम गांव के ही युवक ने शराब के नशे में पीट दिया। शिकायत लेकर नाना जब आरोपी के घर पहुंचे तो उनको भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। परिजन जब तक घायल ओमकार सिंह (50) को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, उनकी मौत हो गई। मामला जैथरा थाने के गांव कलवरिया का है। फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
गांव कलवरिया निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी पांच वर्षीय भांजी गली में खेल रही थी। उसी समय मोहल्ले का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां से निकला तो भांजी ने शराबी बोल दिया। इससे नाराज होकर उसने उनकी भांजी की पिटाई कर दी। रोते हुए बच्ची घर पहुंची और नाना ओमकार सिंह को पूरी बात बताई। नाना आरोपी युवक के घर पर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि युवक, उसके पिता और अन्य परिजन ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पुष्पेंद्र अपनी बहन सीमा और मां भगवान देवी के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पिता को मरा समझकर आरोपी भाग गए। गंभीर रूप से घायल ओमकार की रात लगभग 12 बजे स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सीओ नितीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। उसके मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।