फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly couple burnt to death due to cylinder leakage in Etah

Etah News: सिलेंडर लीकेज से लगी आग, बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलसे; नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 10 May 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 07:16 PM IST
सार

एटा में सिलेंडर लीकेज से आग लगने से बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। 

विज्ञापन
Elderly couple burnt to death due to cylinder leakage in Etah
Etah News: सिलेंडर लीकेज से लगी आग, - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना व कस्बा मारहरा में मंगलवार की रात करीब नौ बजे सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस निकलने पर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती झुलस गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वृद्ध की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

रात में बदला था नया रेगुलेटर

कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी रघुवर दयाल (80) और इनकी पत्नी सुशीला देवी (75) आग लगने से बुरी तरह से झुलसे हैं। नाती संजय कुमार ने बताया कि दादा-दादी अपने लिए पानी व दूध गर्म करने और चाय आदि बनाने के लिए अपनी अलग रसोई में गैस सिलिंडर व चूल्हा रखते हैं। दादा मंगलवार को एक नया रेगुलेटर लेकर आए थे, जिसे रात को करीब नौ बजे गैस में लगाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा की हालत नाजुक

दूध गर्म करने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया, रसोई में आग लग गई। कमरे में बैठी दादी चीख पुकार पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, इसके चलते वह भी झुलस गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया। बताया कि हालत दोनों की खराब होने के चलते अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दादा की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed