{"_id":"5f0ca0cc8ebc3e63a73be0c1","slug":"education-etah-news-agr4503194117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त एवं लेखाधिकारी ने 131 शिक्षकों को नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त एवं लेखाधिकारी ने 131 शिक्षकों को नोटिस किया जारी
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पैन नंबर बदलने वाले शिक्षकों की जांच प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे सभी शिक्षकों को नोटिस जारी करके अपने पैन कार्ड सहित उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि विभागीय अभिलेखों में दर्ज पैन नंबर से मिलान किया जा सके।
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आने के बाद से शासन काफी सतर्क है। शिक्षकों के पैन नंबर बदलने की जानकारी संज्ञान में आने के बाद मामला एसटीएफ को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के जिन जिलों में शिक्षकों ने अपने पैन नंबर बदले हैं उनको सूची भेजकर जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले के ऐसे 131 शिक्षक हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी ने ऐसे सभी शिक्षकों को नोटिस जारी करके अपने मूल पैन कार्ड एवं फोटो कॉपी सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद से पैन नंबर बदलने वाले शिक्षकों के बीच खलबली मची हुई।
विज्ञापन
- जिन शिक्षकों ने अपने पैन नंबर बदले हैं, उनको नोटिस जारी करके पैन कार्ड की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में किसी शिक्षक द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी शिक्षा विभाग।