{"_id":"65eb4b2f7c9b969dd203d196","slug":"earlier-also-a-brother-had-died-during-a-marriage-ceremony-etah-news-c-163-1-sagr1016-113817-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: शादी समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते जिस किशोर की गई जान, बड़ा भाई भी की भी ऐसे ही हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शादी समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते जिस किशोर की गई जान, बड़ा भाई भी की भी ऐसे ही हुई थी मौत
Sat, 09 Mar 2024 11:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:24 AM IST
सार
डीजे पर डांस करते हुए जिस किशोर की मौत हुई, उसके बड़े भाई की एक साल पहले शादी समारोह में इसी तरह जान चली गई थी। दो भाइयों की एक साल में इस तरह हुई मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय में बुधवार को डीजे पर नाचते समय दूल्हे के 15 वर्षीय भाई सुधीर की मौत होने से शादी वाले घर की खुशियां गायब हैं। गम के साथ लोग हैरत में भी हैं। इस परिवार के लिए रंग में भंग का यह दूसरा मौका है। साल भर पहले एक विवाह समारोह के दौरान सुधीर के भाई की मृत्यु हो चुकी है।
बुधवार रात को शादी से एक दिन पहले मंडल कार्यक्रम में यह हादसा हुआ था। डीजे पर अचानक अचेत होकर दूल्हे के भाई के गिरने से हुई मौत को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। जिस घर मे शादी का माहौल था, वहां मातम छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को औपचारिक ढंग से शादी की रस्में हुईं। पांच लोगों के साथ बरात भेजी गई। जबकि लगभग 200 लोगों को बरात में ले जाने का इंतजाम किया गया था। शुक्रवार को बहू विदा होकर आ गई। लेकिन बहू के आने पर जिस घर में खुशी और आनंद होना चाहिए था, वहां क्रंदन और सिसकियां गूंज रही थीं।
धर्मेंद्र के चार पुत्रों में सुधीर सबसे छोटा था, जबकि कोई बेटी नहीं है। धर्मेंद्र ने बताया कि मेरे भाई के पुत्र विशेष कुमार की शादी हुई है। विशेष के पिता का काफी समय पहले स्वर्गवास हो गया था। हम सभी लोग मिलकर रहते है। बताया कि करीब एक वर्ष पहले सुधीर से बड़ा बेटा देव कुमार अपनी बुआ के पुत्र के विवाह समारोह में गया था। उस समय उसकी भी उम्र करीब 15 साल थी। लेकिन शादी से पहले गांव के ही रास्ते में जाते अचानक वह गिर पड़ा और मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका था। जबकि कोई बीमारी नहीं थी। अब दूसरे बेटे की मौत से हम लोगों का जीवन ही मुश्किल हो गया है।