{"_id":"63fe38ea673a39e537000c56","slug":"duty-done-to-teachers-in-the-sun-complaint-to-sdm-etah-news-c-25-1-76424-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धूप में शिक्षिकाओं से कराई ड्यूटी, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धूप में शिक्षिकाओं से कराई ड्यूटी, एसडीएम से शिकायत
Tue, 28 Feb 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसमें दो शिक्षिकाओं से धूप में ड्यूटी कराई जा रही है। दोनों ने प्रधानाचार्य व स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
शिक्षिकाओं की डयूटी क्लॉक रूम में लगाई गई है। विद्यालय प्रशासन ने मंगलवार सुबह की पाली में शिक्षिकाओं की ड्यूटी ऑफिस में बने क्लॉक रूम से हटाकर गेट के सामने धूप में लगा दी। वहीं सीसीटीवी कैमरा सेट कर दिया गया। बताया कि डीआईओएस के निर्देश के कारण धूप में क्लॉक रूम बनाया गया है। आपको यहीं ड्यूटी करनी है। परीक्षा का निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम राम नयन से व्यवसायिक शिक्षिका रजनी ने शिकातय की। मांग करते हुए कहा कि क्लॉक रूम किसी कमरे में बना दिया जाए। वहां पर छांव भी रहेगी और बंदरों के प्रकोप से भी बचेंगे।
शिक्षिका नीलम चक्रवर्ती ने बताया कि खुले में बंदरों का प्रकोप इतना है कि परीक्षार्थियों का जमा सामान को सुरक्षित रख पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। प्रकरण अभी तक संज्ञान में नहीं था।