फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   During the panchayat, the father-in-law was injured with an ax on his head.

पंचायत के दौरान ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर किया घायल

Thu, 12 Aug 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
During the panchayat, the father-in-law was injured with an ax on his head.
पंचायत के दौरान कुल्हाड़ी से हमले से घायल प्रेमचंद। - फोटो : ETAH
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नेहचलपुर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पंचायत के दौरान ससुर के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव कुल्ला हबीबपुर निवासी प्रेमचंद्र (55) के सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। घायल ने बताया कि तीन मई 2018 को बेटी कविता की शादी सुनील कुमार निवासी नेहचलपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद एक सोने की जंजीर दे दी, फिर बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बुधवार को दामाद सुनील ने बेटी की पिटाई की। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई वीरपाल, सुरेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र, अनूप सिंह, रामबाबू के साथ गांव नेहचलपुर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ पंचायत की गई। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी, तभी सुनील ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed