{"_id":"66901560c770b3947b0d2a78","slug":"due-to-fault-power-cut-in-medical-college-for-1-hour-etah-news-c-163-1-sagr1019-119592-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फाॅल्ट होने से मेडिकल कॉलेज में 1 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फाॅल्ट होने से मेडिकल कॉलेज में 1 घंटे गुल रही बिजली
Thu, 11 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बने बिजलीघर में बृहस्पतिवार को फाॅल्ट हो गया। इससे इमरजेंसी सहित काॅलेज के नए भवन में तीन ब्लाॅकों की आपूर्ति ठप हो गई। पर्चा काउंटर सहित खून की जांच के रजिस्ट्रेशन बंद हो गए। पर्चा काउंटर पर मैन्यूअल तरीके से पर्चे बनाए गए। करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
बिजली घर में सुबह 11:15 पर फाॅल्ट हुआ और बिजली गुल हो गई। जिससे मरीजों के पर्चे बनना बंद हो गए। दूर-दराज से आए मरीज परेशान हो गए। 15 मिनट बाद मैन्युअल पर्चे मंगवाकर बनाना शुरू किए गए। वहीं खून की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ठप हो गई। वहां रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मरीज परेशान दिखे। इसके अलावा चिकित्सकाें के कक्षों सहित वार्ड में भी बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
बताया गया कि कॉलेज में नर्सिंग हॉस्टल बना है। वहां का पानी बिजलीघर के पास भर जाता है। ऐसे में बिजलीघर में लगे उपकरणों में नमी पहुंचने से फाॅल्ट की समस्या हो जाती है। कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि फाॅल्ट होने से बिजली की सप्लाई में दिक्कत आई थी। फाॅल्ट को तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति को बहाल कराया गया।