{"_id":"69b5d396a40073b486024b77","slug":"dry-fruit-market-decorated-before-eid-etah-news-c-163-1-eta1002-147669-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ईद से पहले सजे मेवा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ईद से पहले सजे मेवा बाजार
Sun, 15 Mar 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
मिर्च मंडी बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ईद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मेवा बाजार में इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। लोग मीठी ईद के लिए सेवइयां, खीर सहित अन्य पारंपरिक पकवान बनाने के लिए मेवे और मसालों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और छुहारे की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है।शहर की मिर्च मंंडी स्थित दुकानदार रवि पचौरी का कहना है कि हर साल ईद से पहले मेवा की मांग अचानक बढ़ जाती है। इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि बढ़ती मांग के बावजूद मेवाके दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं जिससे ग्राहकों को राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर ईरानी केसर के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।मेवा कारोबारियों ने बताया कि ईरानी केसर के दाम 250 रुपया प्रति तोला था अब प्रति तोला करीब 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उनका का कहना है कि आवक सीमित है जबकि त्योहार के कारण मांग बढ़ गई है। इसी वजह से इसके दामों में तेजी देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजार हाथी गेट, घंटाघर, मिर्चमंडी, बजरिया में मेवों की दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कई दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग पैकिंग व ऑफर भी दे रहे हैं। इससे बाजार में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। ग्राहक हारुन शेख, मुन्ने खां का कहना है कि मीठी ईद पर घरों में बनने वाले व्यंजनों में मेवों का खास महत्व होता है। इसलिए लोग त्योहार से पहले ही आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं ताकि बाद में भीड़-भाड़ से बचा जा सके। शहर की निवासी रजिया बेगम ने बताया कि ईद पर घर में सेवइयां, खीर व अन्य मीठे पकवान बनाए जाते हैं। इन व्यंजनों में बादाम, काजू, किशमिश और केसर का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए परिवार के लोग अभी से मेवों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आएगी बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। इससे मेवा बाजार में रौनक और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन