फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Driver ran away with seized truck parked at Shikohabad police station, collided with tractor

Etah News: शिकोहाबाद थाने पर खड़ा सीज ट्रक ले भागा चालक, ट्रैक्टर में मारी टक्कर

Sun, 16 Jul 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Driver ran away with seized truck parked at Shikohabad police station, collided with tractor
सकीट। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाने में खड़ा सीज ट्रक चालक ले भागा। मैनपुरी की ओर चल पड़ा। सूचना मिलने पर मैनपुरी और सकीट पुलिस ने घेराबंदी की। सकीट क्षेत्र में औंछा-सकीट मार्ग पर इसने एक ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। इसके बाद चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर खड़ा करा लिया है।घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। तेज गति से आ रहे ट्रक ने पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर टूट कर दो भागों में बट गया। पुलिस के अनुसार जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में ट्रक सीज खड़ा था। किसी प्रकार चालक को मौका मिल गया और रात के समय ट्रक को स्टार्ट कर वह ले निकला। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि कोई ट्रक को लेकर चला गया है, पीछा किया गया। लेकिन चालक ट्रक को तेज रफ्तार में मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में पहुंच गया।
विज्ञापन

सूचना पर औंछा थाना पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और सकीट पुलिस को सूचना दी। सकीट पुलिस ने औंछा-सकीट मार्ग पर नगर से पहले पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दी। उसी समय औंछा की ओर से ट्रक काफी तेज रफ्तार में आता हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वहां सड़क से वाहनों को हटवाना शुरू किया, लेकिन बोरिंग करने वाले पाइप लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर नहीं हट पाया, हालांकि ट्रॉली में बैठे लोगों को उतार लिया गया।
विज्ञापन

तभी ट्रक ने इसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। वहीं ट्रक चालक कूदकर फरार हो गया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। ट्रैक्टर मालिक रिंकू निवासी ग्राम सकतपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सकीट अनुज चौहान ने बताया कि ट्रक चोरी का बताया जा रहा है। फिरोजाबाद पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed