फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Driver dies in auto overturn

ऑटो पलटने से चालक की मौत

Thu, 27 Jan 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in auto overturn
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य हादसों में सात लोगों को चोटें आई हैं। इनमें एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार (25) एटा शहर से 25 जनवरी की रात करीब आठ बजे घर जा रहा था। गांव के ही पास उसका ऑटो पलट गया। गंभीर हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन यहां कुछ समय बाद मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल आ गए। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव बिजौरी सैय्यद के पास 26 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में विजेंद्र सिंह, शिव सिंह व उदयभान निवासीगण रमपुरा थाना सैंया आगरा और मुनीश निवासी तखतपुरा थाना भमौरा जिला बरेली घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य हादसों में बागवाला के पास बाइकों की भिड़ंत में शालू निवासी सिढ़पुरा कासगंज घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर किया गया है। जबकि विजेंद्र सिंह निवासी जहांगीराबाद थाना सकीट, रामब्रेश व प्रीती निवासी अमृतपुर थाना मिरहची गांव के पास ही ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए हैं। थाना मलावन के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में दिलदार सिंह, अहवरन सिंह और शैलेश निवासी तुर्कीपुरा मलावन घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed