फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dress making course will be closed in ITI

Etah News: आईटीआई में ड्रेस मेकिंग पाठ्यक्रम किया जाएगा बंद

Sat, 24 May 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 24 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dress making course will be closed in ITI
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कई तरह के कोर्स कराकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। उन्हें विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें ड्रेस मेकिंग भी अच्छे कॅरियर वाली ट्रेड मानी जाती है। लेकिन आईटीआई जलेसर में इस ट्रेड को बंद करने की तैयारी की जा रही है। दो साल में कोई प्रवेश न मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जलेसर के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले दो साल से ड्रेेस मेकिंग ट्रेड में एक भी छात्र-छात्राओं ने दाखिला नहीं लिया है। जबकि कॉलेज में 20 सीटें निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवेदन आने की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। अगर इस सत्र में भी कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता है, तो इस ट्रेड को फैशन डिजाइनिंग में बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रेस मेकिंग में छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस ट्रेड के लिए कोई स्टाफ भी नहीं था। शासन को पत्र लिखकर इस ट्रेड को बंद कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed