फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dr rajendra prasad, death aniversary, etah

राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर गंदगी देख लोग नाराज

Tue, 03 Dec 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
dr rajendra prasad, death aniversary, etah
ठंडी सड़क तिराहा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते चित्रगुप्त कल्यांण समि - फोटो : ETAH
एटा। ठंडी सड़क स्थित प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के निकट गंदगी देख लोग भड़क गए। प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. प्रसाद को याद किया गया। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के पदाधिकारी मंगलवार को प्रतिमा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां बिखरी गंदगी देख उन्होंने बताया कि प्रशासन को पहले से ही जयंती समारोह की सूचना दे दी थी। इसके बाद भी यहां सफाई नहीं कराई गई। जयंती वाले दिन भी पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा धूल फांक रही है। डॉ. राकेश सक्सेना, ज्ञानेंद्र किशोर कुदेशिया, योगेंद्र सहाय आदि ने विचार व्यक्त किए। रवींद्र सहाय एडवोकेट, राजेश्वरन, योगेंद्र सहाय, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका महाविद्यालय में मनाई जयंती
सरस्वती बालिका महाविद्यालय में राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेन, क्षेत्रपाल उपाध्याय, बृजनंदन माहेश्वरी, संस्था सचिव डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. विनीत भारद्वाज, डॉ. प्रभाकर राठी, डॉ. राहुल जौहरी, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, दीप्ति बोहरा, ममता वशिष्ठ, अखिलेश जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता दिवस पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता दिवस पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बार अध्यक्ष विजेंद्रपाल सिंह, महासचिव संजय उपाध्याय, वीरेश शर्मा, प्रवीण शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज, सुबोध मिश्रा, दीपक शर्मा, ज्ञानेंद्र गौतम, शलभ पालीवाल, विद्याशंकर मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, नसीम अहमद आदि मौजूद अधिवक्ता मौजूद रहे। एटा डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सुरेंद्र नाथ गुप्ता, सुन्नेश जैन, मदन लाल वार्ष्णेय, महेशचंद गुप्ता, मुन्नालाल शर्मा, कमाले शरीफ, दीपक पाठक आदि ने भी रेलवे रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया।

संविधान के मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहें: जिला जज
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने डा. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर विधिक सेमिनार का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने की। जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। अपर जिला जज प्रथम नवनीत कुमार, अपर जिला जज तालेवर सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय अलका, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष कुमार, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अन्नू, अपर सहायक अभियोजन अधिकारी संजीव यदुवंशी, महेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ सहायक वीरपाल सिंह, पायल, चेतना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed