{"_id":"58f111aa4f1c1bbc7fcf861a","slug":"dr-ambedkar-s-birthday-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती
amar ujala
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
डॉ अंबेडकर की जयंती पर फूलमाला चढ़ाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पालिका सभागार में डिजिधन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की समस्त बैंकों व जनसेवा केंद्रों द्वारा स्टॉल लगा कर भीम एप के द्वारा डिजीटल भुगतान की जानकारी देकर जागरूक किया गया। डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधित भाषण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान बना कर एक महान कार्य किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त अर्थव्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा भीम एप लांच किया जा रहा है। जो मोबाइल द्वारा डिजीटल भुगतान के लिये बहुत ही सरल और सुरक्षित है। बस अपने खाते को आधार कार्ड व मोबाइल से लिंक कराना है। एडीएम राकेश कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सामाजिक बुराईयों, भेदभाव और कुरीतियों को दूर करने हेतु सशक्त योगदान दिया है। कैशलेस व्यवस्था को अपनाने में सभी सहयोग करें। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डिजीटल व्यवस्था को अपनाना पूर्ण सुरक्षित और आसान है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, नवल किशोर कुुलश्रेष्ठ व अन्य जनप्रतिनिधि, बीपी सक्सेना, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अंशुल माहेश्वरी, एलडीएम, बीएसए, डीआईओएस, प्रोबेशन, विपणन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बैंकों के अधिकारी, व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
डा. अंबेडकर ने देश को नई दिशा दी
सपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान की रचना करके देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर एक उत्कृष्ट विचारधार वाले व्यक्ति थे। उनकी सोच समाज में समरसता की थी। समरसता के लिए उन्होंने वैचारिक और सामाजिक लड़ाई लड़ी। पार्टी नेता पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने भी डा. अंबेडकर की सोच और सिद्धांत की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान डा. अंबेडकर के चित्र पर पार्टी नेताओं ने मालाएं पहनाईं एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान रघुनाथ सिंह यादव, डा. मोहम्मद फारूक, अबरार अहमद, मनोज यादव, बृजगोपाल यादव, गंगाराम, विशाल कश्यप, दीपू अग्रवाल सहित तमाम अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।