{"_id":"601d87a88ebc3e6fff4430fc","slug":"door-to-door-garbage-collection-by-nagar-palika-by-first-march-etah-news-agr479434385","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से नगर पालिका कराएगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से नगर पालिका कराएगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में मार्च माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की क्यूसीआई की टीम स्वच्छता की जांच पड़ताल करेगी। वहीं नगर पालिका टीम के आने से पहले ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराएगी। जिसके लिए उसने एक कंपनी से समझौता किया है।
नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्ड में अभी तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा था, लेकिन पालिका ने कलेक्शन कराने के लिए एमके मल्टी सर्विस कंपनी से समझौता किया है जो प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराएगी। कलेक्शन एक मार्च से शुरू किया जाएगा। कंपनी द्वारा घरेलू भवन और व्यावसायिक भवनों से अलग-अलग शुल्क बसूला जाएगा। हालांकि कच्चे भवन व सरकारी आवास से शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं मार्च माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की टीम क्यूसीआई शहर की साफ-सफाई की हकीकत परखने के लिए मैदान में आएगी।
- 10 ई-रिक्शा व 150 पेडल रिक्शा से किया जाएगा कूड़ा कलेक्शन
एमके मल्टी सर्विस कंपनी के प्रबंधक अखिल कुमार ने बताया नगर पालिका के प्रत्येक 25 वार्ड में पालिका के 10 ई-रिक्शा व 150 पेडल रिक्शा द्वारा कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा। वहीं कूड़े को मानपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड में डाला जाएगा।
विज्ञापन
इतना लिया जाएगा शुल्क
कंपनी के प्रबंधक अखिल कुमार ने बताया कि प्रत्येक घर से 30 से 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं व्यावसायिक भवनों से 60 रुपये तक और होटलों से 300 से 2500 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा। धर्मशाला से पांच सौ से छह सौ रुपये तक, मैरिज होम से एक हजार से दो हजार रुपये तक, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय से पांच सौ से एक हजार तक, शिक्षण संस्थानों से पांच सौ से एक हजार रुपये तक, सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल से एक हजार से तीन हजार रुपये तक, क्लीनिक पैथॉलोजी से दो सौ से पांच सौ रुपये तक शुल्क वसूला जाएगा।
नगर पालिका एक मार्च से प्रत्येक वार्ड में कूड़ा कलेक्शन कराएगी। इसके लिए एमके मल्टी सर्विस कंपनी से समझौता किया है जो कि पालिका के वाहनों द्वारा कूड़ा उठवाकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएगी।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका