फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Door-to-door campaign against electricity privatization and smart meters will be launched in May.

Etah News: बिजली के निजीकरण व स्मार्ट मीटर के खिलाफ मई में चलेगा घर-घर अभियान

Mon, 27 Apr 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door campaign against electricity privatization and smart meters will be launched in May.
कलेक्ट्रेट पर एसडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवाद
एटा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी की बैठक बाबूगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि मई माह में बिजली के निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में गांव-गांव व घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही एक जून को बिजली विभाग के कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। नोएडा में हुई मजदूरों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल सदस्य ब्रजलाल भारती ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली के निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू होने से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और शोषण की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को मुआवजा देने में प्रदेश सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने नोएडा में मजदूरों की मांगों का जिक्र करते हुए न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग कर एसडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए लोकतांत्रिक आंदोलनों पर अंकुश लगाने की अपील की। जिला सचिव राजाराम यादव व वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह बघेल एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से पार्टी का जनाधार मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता योगेश बघेल ने की। इस अवसर पर इसत्याक अली, ब्रह्मानंद, वीरपाल सहित जिला कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed