फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dogs scratched sick cow to death

Etah News: बीमार गाय को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

Thu, 21 Nov 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Nov 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Dogs scratched sick cow to death
अवागढ़। सरकार के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद बेसहारा गोवंशों की स्थिति नहीं सुधर पा रही है। कस्बे में एक बीमार गाय को बुधवार रात कुत्तों ने नोचकर मार डाला। समाजसेवियों ने अंत्येष्टि कराई।
विज्ञापन

भुरगवां-सुरैया रोड पर यश मेमोरियल कॉलेज के पास एक बेसहारा गाए कई दिनों से बीमार और अशक्त हालत में एक प्लॉट में बैठी थी। पड़ोस के रहने वाले ही किसी व्यक्ति ने उसके खाने के लिए भूसे का इंतजाम किया और उसको सर्दी से बचने के लिए फट्टों आदि का इंतजाम कर दिया। बुधवार की रात कुत्तों ने उस कमजोर गाय को नोच-नोच कर मार डाला।
विज्ञापन

सुबह के समय लोगों ने देखा तो कुत्तों को वहां से भगाया। पशु चिकित्साधिकारी अवागढ़ को फोन किया। सूचना पर वहां हिंदू एकता समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम हिंदू टीम के साथ पहुंचे। मृत गाय की अंत्येष्टि कराई। खंड विकास अधिकारी चंद्र मोहन कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दिखवाकर अंत्येष्टि की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed