फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dogs ate dead body of a newborn thrown in polythene in Etah

कलंकित हुई कोख: पॉलिथिन में फेंके गए नवजात के शव को श्वानों ने खाया, मासूमों ने बताई पूरी कहानी

Wed, 02 Mar 2022 07:57 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, एटा।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, एटा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

कोतवाली नगर के प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dogs ate dead body of a newborn thrown in polythene in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली नगर के मोहल्ला शांति नगर में श्वान पॉलिथिन में बंद एक नवजात का शव लेकर घूम रहे थे। साइकिल चला रहे बच्चों ने पॉलिथीन में शव देखा तो भगाया। एक व्यक्ति के दरवाजे पर शव को श्वान छोड़ गए। नवजात का शव देखते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी राजकुमार ने बताया बुधवार की शाम कुछ लोगों ने जानकारी दी कि दरवाजे पर एक नवजात का शव पड़ा है। इस पर वह बाहर निकल कर आए तो कुछ बच्चों ने बताया कि श्वान पॉलीथिन में शव लिए घूम रहे थे। श्वानों को भगाया तो शव को यहां छोड़कर भाग गए। नवजात का एक पैर भी खा लिया है। ऐसा लग रहा है किसी ने बुधवार को ही उसे जन्म दिया और फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed