UP Nikay Chunav: सोशल मीडिया पर कॉपी पेस्ट करने वाले सावधान, जरा भी फैलाई अराजकता तो खैर नहीं, प्लान तैयार...
UP Nikay Chunav: सोशल मीडिया पर कॉपी पेस्ट करके पोस्ट करने वाले लोग सावधान हो जाएं। यदि कोई भी पोस्ट करके किसी भी प्रकार की जरा भी अराजकता फैलाई को खैर नहीं है। पुलिस-प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पालिका एटा और नगर पंचायत मिरहची में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों संग डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने, शेयर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डोर-टू-डोर जनसंपर्क में अधिकतम पांच लोगों की ही सीमा भी बताई।
मतदाताओं को डराने, धमकाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। आदर्श आचार संहिता, धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी जनसभा, रैली एवं जुलूस का आयोजन न किया जाए। मतदाताओं को डराने, धमकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदान वाले दिन बूथ पर किसी भी प्रकार की अराजकता स्वीकार नहीं होगी।
चुनाव और आचार संहिता के बारे में दी गई जानकारी
एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने भी चुनाव और आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम सदर शिव कुमार सहित अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवार मौजूद रहे।