{"_id":"68d977dfbb68a35f700506c1","slug":"dispute-over-last-rites-in-the-field-six-injured-including-woman-etah-news-c-163-1-sagr1016-139717-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, महिला समेत छह घायल
विज्ञापन
जलेसर। थाना सकरौली के गांव बहादुर कासिमपुर में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। मारपीट में एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं।
नुनहाई कृष्णकुंज, आगरा निवासी वीना ने थाना सकरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उनके ददिया ससुर रामप्रकाश निवासी बहादुर कासिमपुर का निधन 13 सितंबर को सुबह पांच बजे आगरा में इलाज के दौरान हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि अंतिम संस्कार पैतृक खेत में हो। इच्छापूर्ति के लिए परिवार के सदस्य 13 सितंबर को शव को गांव के खेत पर लाए थे।
गांव के देवेश, शशिकांत, श्यामवीर और नरेंद्र खेत पर आ गए। आरोपियों ने सरिया, लाठी और डंडों से वीना और उनके पति देवेंद्र कुमार, चंदन सिंह, सुनील, शैलेंद्र , उदयवीर को पीटा। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही है। संवाद