{"_id":"8829a2eeb66c6923f2616e265049e294","slug":"disabled-beaten-by-culprits-peoples-jam-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले रुपये न देने पर विकलांग को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले रुपये न देने पर विकलांग को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुले रुपये न देने पर विकलांग दुुकानदार यादराम को गोली मार दी। छर्रा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज करा दी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वसुंधरा चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
गांव वसुंधरा निवासी यादराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चौराहे पर परचून का खोखा चलाता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी बंटू दिवाकर निवासी वसुंधरा आ धमका, खुले रुपये मांगने लगा, न देने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे एटा-आगरा मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है।