फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   disabled beaten by culprits, peoples jam road

खुले रुपये न देने पर विकलांग को मारी गोली

Sun, 11 Oct 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
disabled beaten by culprits, peoples jam road

विज्ञापन
खुले रुपये न देने पर विकलांग दुुकानदार यादराम को गोली मार दी। छर्रा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज करा दी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वसुंधरा चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

गांव वसुंधरा निवासी यादराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चौराहे पर परचून का खोखा चलाता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी बंटू दिवाकर निवासी वसुंधरा आ धमका, खुले रुपये मांगने लगा, न देने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे एटा-आगरा मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed