{"_id":"640f6296ef665b94320e4944","slug":"dialysis-of-patients-done-by-alternative-arrangement-etah-news-c-25-1-89312-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वैकल्पिक व्यवस्था कर की गई मरीजों की डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वैकल्पिक व्यवस्था कर की गई मरीजों की डायलिसिस
Mon, 13 Mar 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। डायलिसिस यूनिट में एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई है। इसके चलते मरीजों की डायलिसिस में दिक्कत आ रही है। सोमवार को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीजों को सुविधा दी गई। हालांकि इसमें लगे समय की वजह से सभी मरीजों की डायलिसिस नहीं हो सकी।मेडिकल कॉलेज में तीन शिफ्टों में तीस मरीजों की डायलिसिस की जाती है। सोमवार से कॉलेज में लगी सबमर्सिबल पंप खराब है। ऐसे में यूनिट को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की कमी की वजह से मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पा रही थी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की सबमर्सिबल से पाइप लगाकर डायलिसिस यूनिट तक लाया गया।
इसके बाद दोपहर से डायलिसिस शुरू की गई। रात तक 25 मरीजों की डायलिसिस हो सकी। यूनिट प्रभारी ऋषभ जैन ने बताया कि सबमर्सिबल पंप अभी ठीक नहीं हुई है। वैकल्पिक रूप से पानी की व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। सोमवार को 25 मरीजों की डायलिसिस की गई।