फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dhoop nahin aasamaan se baras rahee hai aag

धूप नहीं आसमान से बरस रही है आग

Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
dhoop nahin aasamaan se baras rahee hai aag
धूप नहीं आसमान से बरस रही है आग - फोटो : amar ujala
अप्रैल महीने में ही आसमान से धूप के रूप में आग जैसी बरस रही है। इससे पारा 42 पार हो चुका है। बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े अभी से जानलेवा बने हैं। आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़क, बाजारों में असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

इस बार मार्च से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। अप्रैल आते-आते इसका असर और तेज हो गया। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक सिमट था। पर, इधर तीन दिनों से गर्मी ने अपने पांव फिर फैलाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे दिन का अधिकतम तापमान 42 तक पहुंच गया है। वहीं सुबह नौ बजे से ही तीखी धूप चटकने लगी है। साथ ही अब तो गर्म हवाओं के थपेड़े भी चलने लगे हैं। इससे सुबह 10 बजे के बाद लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हुआ है। वहीं गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मवेशी एवं पशु-पक्षियों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



गेहूं की कटाई जोरों पर
इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तापमान बढ़ने के कारण किसानों और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसानों को दिक्कत हो सकती है। गर्म मौसम में ठंडा पानी भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। किसानों की मानें तो यह पहली बार है जब अप्रैल महीने में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का रखें ज्यादा ध्यान
इस भीषण गर्मी में अक्सर छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ जाते है। इस कारण अस्पतालों में भी आए दिनों की तुलना में ओपीडी अधिक बढ़ गई है। डा. एस चंद्रा  का कहना है कि जिस तरह गर्मी बढ़ रही है, बच्चों को विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों को कमरे से बाहर न निकालें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहना चाहिए।

ये है तापमान का हाल
11 अप्रैल- 38.00
12 अप्रैल- 39.00
13 अप्रैल- 40.00
14 अप्रैल- 41.00
15 अप्रैल- 41.00
16 अप्रैल- 42.00
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed