{"_id":"62473eac502ffb258b11269b","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-on-chaitra-amavasya-etah-news-agr5288420103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में हरि की पौडी गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्वालू।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरोंजी। चैत्र अमावस्या के अवसर पर हरि की पौड़ी व लहरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। पूजन अनुष्ठान के बाद साधु संतों को श्रद्धालुओं ने दान दिया।
सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के कोने कोने से हजारों की संख्या में तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। साधु संतों को दान कर पुण्य लाभ लिया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया मातारानी की आरती उतारी। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया।
मंदिरों पर देव दर्शन कर मांगी परिवार की खुशहाली
हरि की पौड़ी एवं तीर्थनगरी में स्थित मंदिर रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंच महाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किया। मंदिरों पर पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली मांगी।