फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devotees deboarded from bus going for Kumbh booking, ruckus

Etah News: कुंभ बुकिंग पर जा रही बस से श्रद्धालुओं को उतारा, हंगामा

Sun, 16 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees deboarded from bus going for Kumbh booking, ruckus
शहर के डाक बगलिया में बैठे हुए बस से उतारे गए लोग। - फोटो : शहर के डाक बगलिया में बैठे हुए बस से उतारे गए लोग।
एटा। कुंभ स्नान के लिए उत्साह के साथ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को प्राइवेट बस ने रास्ते में ही उतार दिया। बच्चे, बुर्जुग, महिलाओं ने सड़क किनारे बैठकर कुंभ जाने की आस में पूरी रात गुजारी। हंगामा भी किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। रविवार तड़के बस चालक के मना करने पर श्रद्धालु मायूस होकर वापस घर चले गए।
विज्ञापन


शनिवार शाम को दो प्राइवेट बसें कासगंज से कुंभ स्नान कराने के लिए श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए निकलीं। श्रद्धालुओं से किराए के रुपये एडवांस ले लिए गए थे। बाद में किसी बात को लेकर एक बस के चालक ने शहर के डाक बगलिया पर लाकर खड़ा कर दिया। पहले कुछ समय बाद चलने की बात कही गई। बाद में साफ मना कर दिया गया। इसे लेकर लोगों से चालक, क्लीनर का देर रात तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (स्वराष्ट्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बस स्वामी को फोन कर समझाने का प्रयास किया लेकिन बस को कुंभ ले जाने से उन्होंने भी साफ तौर पर मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी आ गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने श्रद्धालुओं की बात सुनने के बजाए बस को वहां से जाने दिया। दीपक शर्मा ने बताया कि दूसरी बस में कुछ लोगों को शिफ्ट कराया, लेकिन 35 लोग नहीं आ सके, ऐसे में वह रविवार तड़के अन्य संसाधनों से कासगंज वापस चले गए। ज्यादातर लोगों का सामान अभी भी बस में हैं जो चालक-क्लीनर ने लोगों को निकालने ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed