फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deputy secretary summoned the chairman of the municipality

उपसचिव ने नगर पालिका अध्यक्ष को किया तलब

Tue, 06 Jul 2021 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy secretary summoned the chairman of the municipality
एटा। नगर पालिका परिषद एटा जहां वर्तमान बोर्ड बैठक के प्रस्तावों को लेकर जांच के घेरे में चल रही है। वहीं, एक पुरानी बैठक के एजेंडा में प्रस्ताव बढ़ाने जाने के मामले में पालिकाध्यक्ष को नगर विकास विभाग में तलब किया गया है। इससे पालिकाध्यक्ष की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के उपसचिव ने पत्र भेजकर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी से व्यक्तिरूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र के अनुसार शासन ने एक अगस्त 2018 को पालिकाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। तत्कालीन डीएम ने पालिकाध्यक्ष द्वारा भेजे गए स्पष्टीकरण को निराधार ठहराया और उन पर लगे आरोपों को सही पाया। आरोपों के संबंध में नगर विकास विभाग ने इसी साल 27 जनवरी को उन्हें दोबारा अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया, लेकिन पालिकाध्यक्ष ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए अगली तारीख का आग्रह किया। इस पर उपसचिव ने 22 जुलाई की तारीख तय की है। उप सचिव का कहना है कि अगर पालिकाध्यक्ष अपना पक्ष रखने के लिए नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ एकपक्षीय निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2018-19 की बोर्ड बैठक में प्रस्तावों की स्वीकृत के बाद एजेंडा में कुछ प्रस्ताव बढ़ा दिए गए। बाद में पालिकाध्यक्ष ने उन प्रस्तावों को निरस्त कर दिया। इसे लेकर सभासदों ने डीएम से लेकर शासन में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed