फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dengoo

कसैटी में 12 असरौली में एक व्यक्ति में मिले डेंगू लक्षण

Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dengoo
कसैटी गांव में उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : ETAH
एटा। सदर तहसील के गांव कसैटी में बुधवार को भी 12 व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले। जबकि असरौली में एक व्यक्ति में डेंगू लक्षण मिले। देर शाम तक गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल भेजने की प्रक्रिया चलती रही। गांव कसैटी में मरीजों की जांच करने गए चिकित्सक डॉ. विशाल सक्सेना ने बताया उनकी टीम द्वारा गांव में बुधवार को 93 मरीजों का उपचार किया गया। जहां टीम ने 68 व्यक्तियों की डेंगू व मलेरिया की जांच की। इस दौरान टीम को 12 व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले। शीतलुपर ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज ने बताया कि गांव असरौली में एक व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

कसैटी पहुंचे सीएमओ
गांव में 12 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण कर बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा वितरित कराई। वहीं प्रधान को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। असरौली में स्वास्थ्य टीम द्वारा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट को लेकर हुई नोकझोंक
गांव निवासी फूलसिंह की पत्नी शारदा देवी और पुत्र आशीष में डेंगू के लक्षण मिले। फूलसिंह ने स्वास्थ्य टीम से रिपोर्ट मांगी। टीम द्वारा रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया गया। इस पर उनकी नोकझोंक होने लगी। फूलसिंह ने बताया स्वास्थ्य टीम द्वारा जिला अस्पताल में उपचार की बात कही जा रही थी। कहा कि वहां इलाज ही नहीं होता है। सुबह गांव के तीन मरीज इलाज को गए। यहां जांच रिपोर्ट 2 बजे मिली। इसके बाद उनका उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणा नगर में भी डेंगू का असर
शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी प्रणव बुधवार को जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचे। जहां उनमें भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। इस पर परिजन उन्हें लेकर नर्सिंग होम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed