{"_id":"5f88907f8ebc3edc2069e54a","slug":"dengoo-etah-news-agr463862382","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: डेंगू फैलने की सूचना पर कसेटी पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: डेंगू फैलने की सूचना पर कसेटी पहुंची स्वास्थ्य टीम
Thu, 15 Oct 2020 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सदर तहसील के गांव कसेटी में डेंगू फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम द्वारा गांव में दवा का छिड़काव किया गया। वहीं जांच के दौरान टीम को छह लोगों के घरों के कूलरों में लार्वा मिला।
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को कसेटी गांव में डेंगू रोग के फैलने की जानकारी मिली है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। इस दौरान गांव में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पड़ताल की। वहीं दवा का छिड़काव कराया गया। घरों में रखें कूलर व फ्रीज की पड़ताल की गई। इस दौरान टीम ने दस घरों को देखा। जहां टीम को छह घरों के कूलरों में लार्वा मिला। वहीं शहर के अवंतीबाई नगर में स्वास्थ्य टीम द्वारा पड़ताल की गई। यहां बुखार से पीड़ित 8 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। इसके अलावा कासगंज रोड पर भी स्वास्थ्य टीम द्वारा अभियान चलाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड बनाई गईं।