फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demonstration for beautification of Basundhara railway station

बसुंधरा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदर्शन

Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for beautification of Basundhara railway station
रेलवे लाइन पर खड़े होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बसुंधरा के लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बसुंधरा रेलवे स्टेशन काफी साल से बदहाल है। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर प्रदर्शन कर टिकट काउंटर के पुनर्निर्माण और स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। बसुंधरा के लोग बुधवार दोपहर के समय एकत्रित होकर स्टेशन पहुंचे और रेल ट्रैक पर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि बसुंधरा स्टेशन कई साल पहले बना था। जहां रेलवे द्वारा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। टिकट काउंटर से बरहन, जलेसर, टूंडला के लिए टिकट भी मिला करते थे जिससे ग्रामीणों व किसानों को यात्रा करने में आसानी होती थी।
विज्ञापन

दो साल पहले रेलवे स्टेशन की मरम्मत के नाम पर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद आज तक इस स्टेशन की कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अगर स्टेशन नहीं बना तो आने वाले समय में ट्रेन बसुंधरा पर नहीं रुकेगी जिससे बसुंधरा के साथ-साथ कस्बा के आसपास के लगभग पचास गांवों के लोग ट्रेन की सुविधा से वंचित हो जाएंगे। जिससे आवागमन आदि पर बुरा असर पड़ेगा। इस दौरान विकास यादव, मंदीप यादव, धर्मेंद्र चौहान, नत्थू सिंह बघेल, हवलदार सिंह, धीरज, रामनिवास यादव, हरिकेश यादव, जायद खान, शादाब खान, इंसार अली, सलमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed