{"_id":"68b5dad6c9cb5def9603cafd","slug":"demanded-10-lakh-rupees-from-grain-merchant-family-in-panic-etah-news-c-163-1-sagr1016-138372-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गल्ला आढ़ती से मांगी 10 लाख की चौथ, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गल्ला आढ़ती से मांगी 10 लाख की चौथ, दहशत में परिवार
Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। पुराने फिल्मी अंदाज में एक गल्ला आढ़ती से 10 लाख रुपये की चौथ मांगी गई। एक चिट्ठी लिखकर उसकी दुकान में छोड़ी और दूसरी चिट्ठी में रुपये रखने का स्थान बताया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आढ़ती के पुत्र ने काेतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर में मेहता पार्क के पास रहने वाले अंकुर गुप्ता और इनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता की गल्ला आढ़त मंडी समिति में है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अंकुर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह 10:30 बजे वह अपनी आढ़त पर पहुंचे।
दुकान का शटर उठाया तो एक लिफाफा पड़ा मिला। इस पर लिखा था कि नरेश ही खोले। उस दिन पिता मथुरा गए हुए थे इसलिए उसने ही लिफाफा खोलकर देखा। इसमें रखी चिट्ठी में पिता के नाम से धमकी देते हुए लिखा गया था कि आज (शनिवार) शाम 7 बजे तक 10 लाख रुपये देने हैं। ये रुपये कहां पहुंचाने हैं इसके लिए अगला पत्र खाटूश्याम कॉलोनी हाईवे के पास मिलेगा।
विज्ञापन
अंकुर ने बताया कि अपने एक परिचित को इस पते पर भेजा। वहां पर दूसरा पत्र भी प्राप्त हो गया। इसमें लिखा गया था कि हाईवे पर कानपुर रोड की ओर 222 नंबर के पिलर पर रुपये रखने हैं। दोनों पत्रों में रुपये न मिलने पर अपहरण करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरा परिवार इस घटनाक्रम को लेकर दहशत में है।