फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Decorated Chips-Papad market, buyers started arriving

Etah News: सजा चिप्स-पापड़ का बाजार, पहुंचने लगे खरीदार

Tue, 28 Feb 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decorated Chips-Papad market, buyers started arriving
एटा। होली को लेकर चिप्स-पापड़ का बाजार भी महक उठा है। कई जगह कचरी-पापड़, चिप्स आदि की दुकानें लगाई गई हैं। खरीदने के लिए लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। व्यापारी इस त्योहार पर करीब एक करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तैयारी तेज कर रहे हैं। कपड़े, जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन आदि की मांग बढ़ी है। पिछले कुछ सालों से तैयार चिप्स-पापड़ के बाजार में भी इजाफा हुआ है। पहले जहां बड़ी संख्या में घरों में ही महिलाएं चिप्स, पापड़, कचरी आदि तैयार कर लेती थीं। अब ऐसे घरों की संख्या घटती जा रही है। बाजार के रेडीमेड आइटम का चलन और मांग बढ़ी है। इनकी खूबसूरती भी लोगों को लुभाती है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर रोड, सब्जीमंडी, मेहता पार्क रोड, मैनगंज आदि बाजारों में चिप्स-पापड़, कचरी जैसे आयटमों की दुकानें, फड़ सज गईं हैं। सबसे अधिक मांग चावल, अरारोट से बनी कचरी और पापड़ की है। इसके अलावा लोग आलू के पापड़, चाइनीज जलेबी, कचरी आदि भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed