फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blame on cousin killing his brother after bequeathing house and 25 bighas of land to his name In Etah

Etah: चचेरे भाई ने मकान और 25 बीघा खेत करा लिए वसीयत,  पत्नी बोली- इलाज कराने के बहाने ले गया, हत्या कर दी

Mon, 09 Jan 2023 03:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 03:29 PM IST
सार

एटा में निःसंतान वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई। पत्नी ने चचेरे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि चचेरा देवर वृद्ध का इलाज कराने के बहाने शहर ले गया था। वहां जमीन और मकान की वसीयत अपने नाम करा ली। इसके बाद हत्या कर दी। 

विज्ञापन
blame on cousin killing his brother after bequeathing house and 25 bighas of land to his name In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मामला बागवाला थाना क्षेत्र के कंसुरी गांव का है। गांव निवासी रघुराज सिंह यादव (75) की मौत हो गई। पत्नी सुशीला देवी ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि पति कैंसर से पीड़ित थे। उनके नाम पर 25 बीघा खेत और गांव में काफी बड़ा मकान था। उनकी दो बहनें हैं। उनका चचेरा देवर विश्व प्रकाश उर्फ भोला शहर के नेहरू नगर मोहल्ला में रहता है। 

विज्ञापन


बताया कि तीन माह पहले भोला गांव आया था। उसने बीमार पति का इलाज कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अपने साथ शहर ले गया। पति बीमारी के चलते कभी-कभी सबकुछ भूल जाते थे। इसी का फायदा उठाकर भोला ने नवंबर माह में पूरी जमीन और पैतृक मकान की वसीयत अपने नाम करा ली। इस बात को उसने स्वयं आकर एक सप्ताह पहले बताया।
विज्ञापन


कहा कि चार दिन पहले वह पति को बेहोशी की हालत में मेरे पास छोड़ गया। सात जनवरी की रात तीन बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद भोला आया और अंतिम संस्कार का इंतजाम करके शव ले जाने लगा। विरोध करके उसे रोका। इस पर उसने पांच बीघा जमीन वापस करने की बीत कही और तहसील लेकर गया। पूरे दिन बैठाने के बाद भी लिखा-पढ़ी नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुशीला ने पुलिस को सूचना दी। सुशीला ने कहा कि पति की हत्या करने के लिए उसे कुछ खिलाया गया है। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हत्या की आशंका को लेकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पत्नी सुशीला अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ डीएम से मिली। उसने आपबीती सुनाई और जमीन वापस कराने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed