{"_id":"6612cf2862f5be13bc07a7d1","slug":"dead-body-of-disabled-person-found-who-drowned-in-canal-two-days-ago-etah-news-c-163-1-eta1001-115192-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो दिन पहले नहर में डूबे दिव्यांग का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो दिन पहले नहर में डूबे दिव्यांग का मिला शव
Sun, 07 Apr 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी दिव्यांग शैलेंद्र सिंह (45) शौच को जाते समय शुक्रवार को पैर फिसलने से नहर में गिर गया था। दो दिन बाद रविवार की सुबह दिव्यांग का शव अरथरा नहर पुल के पास मिला।
भाई सोमवीर सिंह ने बताया कि शैलेंद्र दिव्यांग था। शुक्रवार को शौच क्रिया को जाते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गया। इसकी पत्नी की तबीयत भी अक्सर खराब रहती है। वहीं 3 छोटी-छोटी बच्चियां व 15 माह का बच्चा है। रविवार को सुबह इसका शव अरथरा नहर पुल के पास मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।