फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of bus driver drowned in canal found near Siypur after eight days

Etah News: नहर में डूबे बस चालक का शव आठ दिन बाद सीयपुर के पास मिला

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of bus driver drowned in canal found near Siypur after eight days
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 21 दिसंबर को एक बाइक सवार युवक जिरसमी नहर में गिर गया था। सात दिन की तलाश के बाद शनिवार को 8वें दिन उसका शव बागवाला थाना क्षेत्र में सीयपुर गांव के पास मिला है। पुलिस ने परिजन से शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बताया कि मृतक सुधांशु कासगंज डिपो में चालक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

गांव पिलखुनी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी प्रियांशू ने बताया कि 21 दिसंबर को छोटा भाई सुधांशु कुमार (23) बाइक से एटा की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक जिरसमी नहर पुल के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग से टकरा गई। इसके चलते सुधांशू कुमार छिटककर नहर में जा गिरा। जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। शनिवार से ही पुलिस और पीएसी के साथ ही स्थानीय गोताखोर भी युवक की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

7 दिन बाद कल शनिवार को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सीयपुर के समीप नहर से सुधांशू का शव बरामद किया गया। प्रियांशू ने बताया कि सुधांशु कासगंज डिपो में संविदा चालक के पद पर काम करता था। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed