फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daughter 's hand before it ceased to yellow life

बिटिया के हाथ पीले करने से पहले ही थमी जिंदगी

Sat, 09 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 09 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Daughter 's hand before it ceased to yellow life
 किसान तेजगिरी, किताब सिंह को उम्मीद थी बची टमाटर की फसल को मंडी में बेचकर बिटिया के हाथ पीले कर देंगे लेकिन बेटी को विदा करने से पहले वो खुद ही चल बसे। मृतक जितेंद्र और तेज गिरि चाचा-भतीजे हैं, जबकि किताब सिंह तेज गिरि के बड़े भाई लगते हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। सन्नाटा पसर गया। पूरा गांव जिला अस्पताल पहुंच गया था।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तेजगिरि अपनी बेटी अमृता के लिए कुछ महीनों पहले ही आगरा में शादी के लिए लड़का देखकर आया था और उम्मीद थी कि इस बार नौ बीघा में बोई गई गेहूं की फसल को बेचकर उसके हाथ पीले कर देंगे। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई और आखिरी उम्मीद टमाटर की फसल पर टिकी थी। वह भी हादसे की भेंट चढ़ गई। मृतक तेजवीर की तीन बेटी हैं। किताब सिंह भी बेटी की शादी के लिए अभी से तैयारी में जुटे थे। जिसे लेकर यह भी कुछ महीनों पहले ही लड़का देखकर आए थे। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हर कोई  गांव में पूरी तरह से मातम छा गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रधान रामवीर सिंह जग्ग और अन्य लोग भी गांव मधुपुरा पहुंचे।
विज्ञापन


 

बेटा आज तू ही देख लेना
जितेंद्र के पिता कैलाश ने बताया कि टमाटर बेचने मंडी पहले वही जाते थे, लेकिन शनिवार को उन्होंने बेटे जितेंद्र को ही भेज दिया, मगर उन्हें क्या पता था कि यह दिन बेटे की जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में एक साथ पहुंचे 17 घायल और गांव की भीड़ के चलते अफरा तफरी मच गई। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों के अलावा अन्य चिकित्सक और कर्मचारी बुलाए गए। हाल ये था पलंग भी कम पड़ गए। घायलों को लोग गाड़ी के अलावा पैदल, रिक्शा और अन्य साधन से लेकर पहुंचे। बाद में गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया। मौके पर सदर विधायक आशीष यादव आशू, जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और अन्य पार्टी के नेता भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed