फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daroga Death sub Inspector Hemant Kumar posted in Etah suddenly health deteriorated and died

UP: एटा में तैनात दरोगा हेमंत कुमार की मौत...अचानक से बिगड़ी तबीयत और चली गई जान, वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी

Mon, 28 Apr 2025 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

एटा के मिरहची थाना में तैनात 43 वर्षीय दरोगा की मौत हो गई। थाना परिसर के आवास में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें  मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया 
 

विज्ञापन
Daroga Death sub Inspector Hemant Kumar posted in Etah suddenly health deteriorated and died
उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के मिरहची थाने में तैनात हापुड़ निवासी उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा की शनिवार की देर रात मौत हो गई। वह काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। उपनिरीक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त किया है। पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन


 

हापुड़ के रहने वाले थे हेमंत कुमार
थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा (43) निवासी मोहल्ला लुहारन कस्बा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के रहने वाले थे। 2015 बैच में उनकी नियुक्ति हुई थी। कई दिनों से पीलिया की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। परिवार के साथ थाने के पास ही आवास लेकर रहते थे।

ये भी पढ़ें -  UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक से बिगड़ी तबीयत
शनिवार की देर रात अचानक से तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो हेमंत को अपनी गाड़ी से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी ज्योति व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!


 
विज्ञापन

दी गई अंतिम सलामी
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के साथ ही पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजन को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को रखकर अंतिम सलामी देते हुए एसएसपी, एएसपी, एएसपी क्राइम व अन्य सभी पुलिसकर्मियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी। एसएसपी ने परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें -   UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed